प्राइमरी विद्यालय बेहटा सातनपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, छात्रों में दिखा उत्साह

खीरों (रायबरेली)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा बेहटा सातनपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे, जिससे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी अध्यापक राहुल ने विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं होते, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सीखने की प्रक्रिया का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण दीक्षा सिंह, किरण, इमरान, धर्मेंद्र और रिजवान भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशीष तिवारी, पब्लिक राइट्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम शर्मा, रोहित राजन, अंजली यादव, निशा, सच्ची बाजपेई सहित अन्य ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही।

सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts