रामपुर हत्याकांड का खुलासा: बीमा के लालच में पति ने सिपाही पत्नी और 3 साल के बेटे को जिंदा जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान

रामपुर। बीमा के करोड़ों रुपये हड़पने के लालच में एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी सिपाही पत्नी लता और तीन साल के बेटे आवांश उर्फ लड्डू को जिंदा जलाकर मार डाला। सोमवार को नए एसपी सोमेंद्र मीना ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया तो हर कोई दंग रह गया।

एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि मामला 25 फरवरी 2026 की रात का है। गंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात डंपर चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से चलाकर कार में टक्कर मार देने और कार क्षतिग्रस्त होकर आग लग जाने का मामला सामने आया।

इसमें कार सवार एक महिला सिपाही व बच्चे की मौत हो जाने की पुष्टि हुई। जबकि पति दान सिंह सुरक्षित बच गया। मामले में पुलिस ने छानबीन की तो मामला अलग ही सामने आया।

पति दान सिंह ने बीमा राशि के लालच में सिपाही पत्नी और तीन साल के बच्चे की कार में जलाकर हत्या करने की बात सामने आई है। इसमें सीटी सीओ जितेंद्र कुमार के निर्देशन में मामले के खुलासे को लेकर टीमें लगाई गई। इस मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

इसमें पति दानसिंह निवासी ग्राम वेहटरा थाना मिलक जिला रामपुर, रवि निवासी ग्राम जमापुर थाना मिलक रामपुर, प्रदीप कुमार निवासी पनवडिया थाना सिविल लाइंस रामपुर, नूरहसन निवासी ग्राम सोनकपुर थाना टांडा रामपुर, सलमान निवासी ग्राम चण्डका मदारपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया।

मामले में थाना गंज पुलिस ने दानसिंह, नूरहसन और सलमान को केसरपुर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार व आलाकत्ल बरामद किया गया।

पांच साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत

पति दान सिंह ने पूछताछ में बताया कि महिला सिपाही जो जनपद श्रावस्ती में तैनात थी से वर्ष 2021 में लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी सीतापुर जिले की मूल निवासी थी और आये दिन मुझसे लड़ती थी कि वो अपना सब कुछ बेचकर सीतापुर उसके जनपद में रहे।

उसने सोचा अगर उसकी मौत हो जाती है तो उसकी मौत का मुझे पुलिस विभाग से करोड़ों रूपया मिलेगा। उसने सोचा कि पत्नी और बेटा आवांश उर्फ लड्डू यदि रास्ते से हट जाये तो मुझे करोड़ों रूपये मिलेंगे।

उसकी शादी तो किसी ओर से भी हो जाएगी। इसके बाद अपने साथियों को लालच देकर अपने साथ मिलाकर पत्नी व बच्चा आवांश उर्फ लड्डू को मारने की योजना बनाई थी।

25 फरवरी 2026 को वो पत्नि व बेटा व रिश्तेदार रवि नैनीताल घूमने गए। शाम को वापस लौटते समय बाजपुर से पहले उसने गाडी रोकी तथा एक दुकान से 20, 20 रूपये वाली कोल्ड ड्रिक ली थी। अपनी पत्नि की कोल्ड ड्रिक में 3 नींद की गोली डाल दी थी।

खौद से मुडकर चाकू चौक वाली रोड पर आगे चल रहे ट्रक को पास करते समय उसने पत्नी वाली साईड ट्रक मे मारी थी तथा ट्रक को जाने दिया था। इसके बाद जब वो भारत पट्रोल पम्प से थोडा से आगे सूनसान रास्ते पर था तो कार को रान्ग साईड खडा कर दिया था। पत्नी गोली के नशे मे बेसुध सी थी। प्रदीप आया तथा गाडी के ऊपर व अन्दर पेट्रोल डाल दिया तथा लाईटर से आग लगा दी।

प्रदीप कुमार और सलमान मौके से कैन लेकर चले गए। जैसे ही गाडी ने आग पकड़ी तो वो तथा रवि अपना दरवाजा खोलकर कार से निकल गए। आग लगने के बाद मेरी पत्नी भी गाड़ी से निकलने लगी तो उसने व रवि ने उसे अन्दर धकेल दिया।

तभी पट्रोल पम्प के कर्मचारी एवं अन्य लोग आ गये थे। जिन्होने उसे कार से बाहर निकाला। मैने नूरहसन को काल करके बताया कि वह बच गई है। बच्चा जल गया है तुम तुरन्त कार लेकर आ जाओ। इसके बाद उन्होंने हथौड़ी से हमला कर पत्नी को मारा और अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एसपी सोमेंद्र मीना ने टीम को 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts