एकाना स्टेडियम में गूंजा रोमांच, बोले डॉ. राजेश्वर-युवाओं के लिए बड़ा मंच

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम और रोमांचक माहौल ने इस मैच को यादगार बना दिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि लखनऊ तेजी से विश्वस्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र बनता जा रहा है, जो न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ऐसे बड़े आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ियों के समर्पण और प्रदर्शन को देखना भावुक करने वाला क्षण था। इससे यह विश्वास और मजबूत होता है कि सरोजनी नगर क्षेत्र में जमीनी स्तर पर तैयार की जा रही युवा प्रतिभाएं भी एक दिन इसी मंच पर देश का नाम रोशन करेंगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर विधानसभा में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्कूल, कॉलेज और मोहल्ला स्तर से नई प्रतिभाएं सामने आ सकें। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, संजीव गोयनका, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, उदय सिन्हा, रामेश्वर सिंह एवं आरपी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अंत में डॉ. सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को आईपीएल सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts