रायबरेली में दर्दनाक हादसा: गेहूं मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसा दुपट्टा, युवती की मौत

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। गेहूं मड़ाई के दौरान उसका दुपट्टा थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका आरती (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्री हनुमान, अपने परिजनों के साथ खेत में गेहूं की मड़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके गले में पड़ा दुपट्टा अचानक थ्रेसर में फंस गया। दुपट्टा मशीन में लिपटने के साथ ही उसके गले में कसाव बढ़ता गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *