रायबरेली: फरार गैंगस्टर अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 15 मई तक पेश न होने पर कुर्की

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के चौहान खेड़ा मजरे पाहो निवासी एक गैंगस्टर अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त दीपेंद्र सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह के खिलाफ गुरुबक्शगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है और न्यायालय में भी पेश नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। साथ ही 15 मई 2026 तक अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

यदि निर्धारित तिथि तक अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *