रायबरेली: घरेलू कलह में दो ने पिया विषैला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में घरेलू कलह के चलते एक युवक और एक युवती द्वारा विषैला पदार्थ पी लेने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलारेपुर निवासी शैलेश (22 वर्ष), पुत्र सीताराम ने घरेलू विवाद के चलते विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी तरह थाना क्षेत्र के अहिलवा मजरे दुकनहा निवासी रिंकी (17 वर्ष), पुत्री पप्पू ने भी घरेलू कलह के चलते कोई विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *