रायबरेली: धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़े बने जीवनसाथी

रायबरेली। खीरों कस्बा स्थित श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दुर्गा जागरण सेवा समिति के तत्वाधान में निःशुल्क सामूहिक विवाह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व रीति रिवाज से पांच जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व.श्रीनारायण शुक्ल (तकाबी बाबू) की स्मृति में 14वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विकास क्षेत्र सरेनी के अंतर्गत दौलतपुर के दीपक कुमार व मवई (उन्नाव) की मधु, देवी सिंह का पुरवा(गुरुबक्शगंज) के बीरेंद्र व बिसारा मानपुर (गुरुबक्शगंज) की शिवानी, खीरों क्षेत्र के पाहो के अजय कुमार व अजीतपुर की उर्मिला और मगरेर (उन्नाव) के रमेश चंद्र व खीरों क्षेत्र के पूरे जुड़ावन की राखी, सताव क्षेत्र के सुखई खेड़ा के शिवम व खीरों क्षेत्र के रनापुर की लक्ष्मी ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन पर साथ निभाने का वचन लिया।

कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजू शुक्ला ने बताया कि दुर्गा जागरण सेवा समिति के द्वारा लगातार 14 वर्षों से निशुल्क सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अब तक कुल 821 विवाह संपन्न हुए हैं। पुष्पा शुक्ला ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

अंकित शुक्ला ने नव वधुओं को गृहस्ती से संबंधित सारा सामान देकर विदा किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह (पंजाबी सिंह), खजुहा प्रधान अशोक तिवारी, पूर्व अपर शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी, विनय जायसवाल, गौरव द्विवेदी समेत क्षेत्र के सैकड़ो गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts