बाराबंकी के शहरी इस्लामपुर में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, सैकड़ों भक्त शामिल

हैदरगढ़, बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के शहरी इस्लामपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन पंकज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आलोक त्रिपाठी (मुन्ना भैया), आरएसएस उपाध्यक्ष अमेठी, ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का पराक्रम, तपस्या, सत्य और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए धर्म और न्याय का साथ देना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ भक्ति भाव से सहभागिता की।

इस अवसर पर विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह, राजू पांडे, सौरभ तिवारी, भवानी प्रसाद तिवारी, हनुमान प्रसाद तिवारी, उमाशंकर तिवारी, राघवेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *