Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सरोजनीनगर में भव्य धर्मोत्सव: सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति-डॉ राजेश्वर सिंह

दिनांक: Wednesday, 22 April 2026 | समय: 11:29 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • 22 अप्रैल को संगीतमय आध्यात्मिक संध्या: कन्हैया मित्तल के मेगा शो को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को संस्कृति, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से बुधवार 22 अप्रैल सायं 5 बजे से 7 बजे तक, नटकुर मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी सुमधुर वाणी और लोकप्रिय भजनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भक्ति और भावनाओं की दिव्य अनुभूति कराएंगे ‘धर्मोत्सव सरोजनीनगर’ अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य करेगा। यह सरोजनीनगर के सबसे बड़े और समावेशी सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बनने जा रहा है।

कन्हैया मित्तल – भक्ति संगीत के सशक्त स्वर

कन्हैया मित्तल भक्ति संगीत की दुनिया का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जो विशेष रूप से खाटू श्याम और बालाजी के भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं। मात्र 7 वर्ष की आयु से भजन गायन की शुरुआत करने वाले मित्तल पिछले 28 वर्षों से भक्ति संगीत की सेवा में समर्पित हैं। उनके लोकप्रिय भजन “ओ साँवरे मुझे तेरी जरूरत है” और “कर लो प्यार श्याम से” आज भी जन-जन की आस्था का स्वर बन चुके हैं।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का दृष्टिकोण:

इस आयोजन के संबंध में डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि , “धर्मोत्सव सरोजनीनगर केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। संगीत और भक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना ही इस पहल का उद्देश्य है।

गौरतलब है कि डॉ. सिंह के प्रयासों से पूर्व में सुप्रसिद्ध गायक हनी सिंह अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे चुके हैं, इसके अतिरिक्त मेगास्टार संजय दत्त भी रोड शो के माध्यम से ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने का संदेश दे चुके हैं।

सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पूर्ण:

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि प्रत्येक आगंतुक को एक सहज और सुखद अनुभव प्राप्त हो भजन संध्या के माध्यम से सरोजनीनगर एक बार फिर एक यादगार, ऊर्जावान और आध्यात्मिक संगीतमय संध्या के स्वागत के लिए पूर्णतः तैयार है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *