बाजपुर में कच्ची शराब का भंडाफोड़, 32 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सलमान खान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली बाजपुर के उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मरियमपुर निवासी सोरन सिंह पुत्र हेम सिंह की दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से एक सीमेंट के कट्टे में रखे 96 पाउच कच्ची शराब (करीब 32 लीटर) बरामद की। मौके से आरोपी सोरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद इरफान और कांस्टेबल त्रिभुवन पडालिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *