गांव में बनेगा विवाह घर, विधायक ने किया शिलान्यास

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज की ग्राम पंचायत दुबौलिया के जमुनाहिया में बुधवार को विवाह घर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भूमि पूजन कर विवाह घर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवाह घर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

ग्राम प्रधान पंकज यादव ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान जमुनाहिया के लोगों से विवाह घर बनवाने का वादा किया था। इसी को पूरा करने के लिए उन्होंने विधायक से कई बार मुलाकात कर उनके निधि से इस कार्य को स्वीकृति दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर लड्डू यादव, पंकज यादव, ईश्वर यादव, रामललित मौर्या, अखिलेश यादव, बालकेश मौर्या, संजय मौर्या, शिवपूजन, पिंटू, हजरत अली, मंगरू, ज्ञानदास, बुद्धि सागर, रघुवंशी, चिनकान सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *