रायबरेली में कांग्रेस की बैठक, मतदाता सूची और संगठन मजबूती पर जोर

शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के शिवली चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई, जिसमें पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके बाद SIR मतदाता सूची को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके समाधान के लिए समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला सचिव अखिलेश शुक्ला, सतेन्द्र पासी, ममता सिंह, मो. वसीम, वीरेंद्र दीक्षित, शोभनाथ मौर्य, बृजेश गोस्वामी, उमाशंकर, रामबदल मौर्य, कैलाश नाथ, संतोष शुक्ला, हसीना बानो, मो. रहीश एवं रामफेर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *