सौरभ जायसवाल
महराजगंज (बृजमनगंज)। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त पुलिसकर्मियों और कार्यालय कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पिछले सात दिनों में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। थानाध्यक्ष ने बिंदुवार चर्चा करते हुए पुलिसकर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन किया और उन्हें आ रही समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।
इस दौरान मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा हुई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी बीट से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सूचना दें, ताकि उच्च स्तर से सहयोग प्रदान कर कार्य को समय पर पूरा कराया जा सके।
बैठक में उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, निरंजन राय, आलोक यादव, राजन, महिला उप निरीक्षक अर्चना यादव, प्रीति वर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार, अरविंद खरवार, महिला कांस्टेबल बेबी सहित कई पुलिसकर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


















