उत्तराखंड 2027 चुनाव पर सपा का बड़ा ऐलान, इंडिया गठबंधन और PDA रणनीति के साथ उतरेगी मैदान में

सलमान खान

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी उत्तराखंड के भ्रमण दौरे पर बाजपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने अपने साथियों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति के साथ लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिया गया पीडीए का नारा अब पूरे देश में प्रभावी हो चुका है और उत्तराखंड में भी पार्टी इसी फॉर्मूले को अपनाते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

बाजपुर में कार्यक्रम के बाद राजकुमार भाटी गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के दिनेशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रूपेश सिंह द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।

इस मौके पर सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आज़म, बीडीसी अमित कुमार, दीपक कुमार, विशाल यादव, रहीस लाला, रवि कुमार, दबीर हैदर, परवेज, हैदर अली, नकी, गौरव आर्य, अर्जुन, फारूक अली, जालिस अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts