मिशन शक्ति अभियान: पुलिस ने महिलाओं को बताए अधिकार और हेल्पलाइन नंबर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम सभा लेहड़ा में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अर्चना यादव ने किया। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगल योजना, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से संबंधित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।

इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस टीम ने 1090, 1076, 112, 1930, 1098, 102, 108 और 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उप निरीक्षक अर्चना यादव ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल खुशबू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts