बृजमनगंज में 27 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

[post-views]

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। बृजमनगंज विकास खंड सभागार में मंगलवार दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास सुधीर श्रीवास्तव ने की, जिसमें क्षेत्र की समूह सखियों को मिशन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए सुधीर श्रीवास्तव ने समूह सखियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभों के बारे में जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इसके लिए समूह सखियों को गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि विकास खंड की सभी 65 ग्राम पंचायतों से कुल 27 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में 10 से 19 महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही मिशन के अंतर्गत हर महीने के पहले मंगलवार को ‘प्रेरणा दिवस’ आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समूह सखियों के कार्यों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक मिशन मैनेजर अभिषेक वर्मा, विपिन सिंह और मुकेश मिश्रा सहित समूह सखी सरस्वती, नीतू, पूनम और अन्य समूह सखियां उपस्थित रहीं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts