इनवर्टर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुर गांव की रहने वाली एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपनी तीन वर्षीय बेटे को दोपहर में नहलाने के बाद कपड़े पहनाने जा रही थी कि अचानक इनवर्टर का तार छू जाने से करंट की चपेट में आ गई।

परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सकतपुर गांव की मीनू गुप्ता (35) पत्नी संदीप गुप्ता दोपहर में अपनी तीन वर्षीय बेटे को नहलाने के बाद उसे कपड़े पहनाने जा रही थी कि अचानक इनवर्टर के तार छूने से करंट की चपेट में आ गई। वह मौके पर बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंचे।

वहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts