सड़क दुर्घटना में देवर और भाभी की मौत

  • दोनों बाइक से मौरावां से आ रहे थे पाहो, शव गांव पहुंचने पर गमगीन हुआ माहौल

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाहो गांव निवासी एक युवक व उसकी भाभी दोनों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक उन्नाव जिला स्थित अपने मायके से बस से वापस आ रही अपनी भाभी को मौरावां से बाइक से लाने गया था। उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबक्श गंज-मौरावां वाया अकोहरी मार्ग पर हयासा मोड़ के पास डंपर की तेज टक्कर लगने से हादसा हो गया।

मौरावां पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने डंपर को हिरासत में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया। देवर व भाभी के शव एक साथ घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया।

पाहो निवासी अनिल सिंह (भोलू) 22 वर्ष पुत्र नकुल सिंह उन्नाव जिला के पतारी स्थित मायके से वापस लौट रही अपनी भाभी काजल (30 वर्ष) पत्नी अतुल सिंह को मौरावां से लाने बाइक द्वारा गया था। मौरावां तक उसकी भाभी बस से आई थीं। सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे गुरुबक्शगंज- मौरावां वाया अकोहरिया मार्ग पर हयासा मोड़ के पास अचानक एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक पर नियंत्रण खो जाने के बाद हादसा हुआ।

हादसे में देवर और भाभी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची मौरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचने पर घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार गेंगासो गंगा घाट पर संपन्न हुआ। दर्दनाक हादसे में हुई दो मौतों से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। क्षेत्र व आस पास से सैकड़ों लोग दुखी परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए मृतकों के घर पर पहुंच रहे हैं।

Share this article

More News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *