रायबरेली में बिजली समस्या के लिए हेल्पलाइन जारी, अब इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

  • आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त पोल और बाधित विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान का दावा

रायबरेली। आंधी-तूफान के चलते क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और बाधित बिजली आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अविनाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी गांव या क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं अथवा विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है, तो उपभोक्ता विभाग के दूरभाष नंबर 0535-2974099 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा यदि कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित है या विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य कोई समस्या है, तो भी इसी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विद्युत विभाग रायबरेली का कहना है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

हाल के दिनों में आंधी और खराब मौसम के चलते जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके बाद विभाग ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए यह हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts