- पीजीआई रोड स्थित सेराजेम सेंटर में हेल्थकेयर, थेरेपी और लीडरशिप कार्यक्रम से जुड़े लोगों का बढ़ाया गया उत्साह
शकील अहमद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई रोड स्थित सेराजेम सेंटर में आयोजित सेराजेम अवार्ड सेरेमनी में सैकड़ों लाभार्थियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएसवी स्पाइन मंथ और “जेब में लीडरशिप” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने वाले लोगों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सेराजेम हेल्थकेयर तकनीक पर आधारित संस्था है, जो स्वचालित थर्मल मसाजर के माध्यम से एक्यूप्रेशर, हीट थेरेपी और मसाज पद्धति पर कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी के दर्द, मांसपेशियों के तनाव और रक्त संचार में सुधार के लिए उपयोगी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर इच्छुक लोगों को निःशुल्क थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है तथा विभिन्न हेल्थकेयर उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में रेनू पाल, जारा खान, सलमान रजा, अर्पिता सक्सेना और मनीषा ने विजेताओं को सेरामिक बेल्ट, सेरामिक आई केयर और सेरामिक टैबलेट भेंट किए। वहीं सहयोगी लीडर के रूप में विजयलक्ष्मी, रेनू पांडे, सुषमा पाल और रितु दीक्षित को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर सलमान रजा ने बताया कि सेराजेम थेरेपी बेड में विशेष रोलर्स लगे होते हैं, जो रीढ़ की हड्डी को स्कैन कर इन्फ्रारेड हीट और नियंत्रित दबाव के माध्यम से मसाज प्रदान करते हैं। इससे मांसपेशियों का तनाव कम करने, जोड़ों के दर्द में राहत देने और रक्त संचार बेहतर करने में मदद मिलती है।
ट्रेनर सारा खान ने जानकारी दी कि लखनऊ में कई स्थानों पर सेराजेम के निःशुल्क सेंटर संचालित हैं, जहां लोग नियमित रूप से थेरेपी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिका एवं समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने कहा कि यह थेरेपी प्राकृतिक पद्धति और विशेष सेरामिक तकनीक पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इन्फ्रारेड ऊर्जा शरीर की मांसपेशियों तक पहुंचकर शरीर को रिलैक्स महसूस कराती है और रीढ़, सर्वाइकल तथा जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में राहत देने में सहायक मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि नियमित प्रार्थना, एक्सरसाइज और थेरेपी के संयोजन से स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में लोगों ने सेराजेम मास्टर V4, थर्मल मैट सेरामिक्स S1 एवं M1 तथा सेराजेम कॉम्पैक्ट जैसे उत्पाद विशेष ऑफर के तहत खरीदे।
समारोह में मौजूद लाभार्थियों ने सम्मान प्राप्त कर खुशी जताई और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ के लिए केंद्र आने का आमंत्रण दिया।













