Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
महराजगंज

महराजगंज में रफ्तार का कहर! कार की टक्कर से शिक्षक की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

दिनांक: Wednesday, 10 June 2026 | समय: 03:26 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • जनता इंटर कॉलेज में तैनात थे अश्वनी कुमार, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। कोल्हई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बृजमनगंज निवासी शिक्षक अश्वनी कुमार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अश्वनी कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज (बसहवा) सोमवार को नौतनवा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि कोल्हई थाना क्षेत्र के एकसड़वा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अश्वनी कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर कोल्हई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय महाराजगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जब शव उनके आवास पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अश्वनी कुमार सिद्धार्थनगर स्थित जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पहचान एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में थी। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। असमय हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल भी शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

शिक्षक अश्वनी कुमार की आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में शोक का माहौल है।

संबंधित ख़बरें