बृजमनगंज के वार्ड 2 और 3 में 32 लाख से बनेगी सीसी रोड और नाली, नगर अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

  • वार्ड नंबर 2 और 3 में होगा सीसी रोड एवं नाली निर्माण, जलभराव से राहत और आवागमन सुगम होने की उम्मीद

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को सुगम और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। बुधवार को नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 2 और 3 में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 और 3 में लंबे समय से सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। नए निर्माण कार्य के पूरा होने से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन भी सुगम होगा।

नगर अध्यक्ष ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

स्थानीय लोगों ने सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर नगर अध्यक्ष और सरकार का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की दशा में बड़ा बदलाव आएगा और लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, सनी रैना, नगर पंचायत कर्मचारी रमेश चौधरी, दीपक विश्वकर्मा, सागर कन्नौजिया और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts