- पाहो गांव की युवती ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने गांव के निवासी पिता-पुत्र पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
किरन पुत्री हरिकेशन गौड़ निवासी पाहो ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी गौरीशंकर पुत्र आधीन व गोविन्द पुत्र गौरीशंकर ने युवती व उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वादिनी की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












