रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

  • मां की तहरीर पर खीरों पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, नाबालिग पुत्री को अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के गौनहा निवासी शिवा पुत्र मन्ना गौतम व नामकी पत्नी रामबाबू निवासी ग्राम बबुरा, थाना क्षेत्र गुरुबक्शगंज ने सांठगांठ कर पीड़िता की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अज्ञात जगह भगा ले गए।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *