महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को अंग्रेजी माध्यम की मान्यता, 2026-27 से कक्षा 6 से 12 तक होगी पढ़ाई

[post-views]
  • डीआईओएस ने जारी किया आदेश, ग्रामीण विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज को शैक्षिक सत्र 2026-27 से हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक शिक्षण संचालित करने की अनुमति मिल गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), महराजगंज ने आदेश जारी कर दिया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने बताया कि अब विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध होगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

डीआईओएस द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय को निर्धारित मानकों एवं शर्तों का पालन करते हुए अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं का संचालन करना होगा। शिक्षकों की योग्यता, शिक्षण व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधक आशीष जायसवाल ने कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब ग्रामीण परिवेश के बच्चों को कम शुल्क में स्थानीय स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की शिक्षा के प्रति सकारात्मक नीतियों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों तक भी पहुंच रहा है।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, प्रबंधक माया जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल तथा विद्यालय की सहयोगी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts