लखनऊ: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

[post-views]
  • पति की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

शकील अहमद

बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुस्ताक के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम के नेतृत्व में गठित थाना बिजनौर पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार11 मार्च 2026 को वादिनी सीमा यादव, पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार यादव, निवासी न्यू गुडौरा, सेक्टर-ओ, मानसरोवर योजना, थाना बिजनौर, लखनऊ द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उनके पति से उधार रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने पर कथित रूप से उन्हें प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में थाना बिजनौर पर मु.अ.सं. 70/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की सहायता से 28 जुलाई 2026 को अभियुक्त संजय दुबे, पुत्र इन्द्र नारायण दुबे, निवासी रामचन्द्र पुरम, सलोरी, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज, हाल पता एलडीए कॉलोनी, सीएमएस स्कूल के निकट, थाना कृष्णानगर, लखनऊ को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts