लखनऊ: गले पर चाकू से हमला करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

[post-views]
  • कृष्णानगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, घटना के अगले दिन आरोपी दबोचा गया

शकील अहमद

कृष्णानगर (लखनऊ)। कृष्णानगर पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार जाफरखेड़ा निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार को भोलाखेड़ा-कनौसी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने संदीप कुमार के भाई अभय कुमार के गले पर चाकू से हमला कर दिया था।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले चोरी के एक कथित प्रयास के दौरान उसकी पहचान हो जाने से वह पीड़ित पक्ष से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था और लगातार ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts