हरचंदपुर पुलिस की धन उगाई बनी चर्चा का विषय, एसपी के दरबार दर्जनों पीड़ितों की गुहार

सवालों के घेरे में रायबरेली की हरचंदपुर पुलिस, उप , निरीक्षक, सिपाही पर लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

सह संपादक एसके सोनी ND NEWS नेटवर्क

रायबरेली। मोबाइल ट्रेडिंग के दौर में जनता की सुरक्षा के साथ हर सुख दुख: में हांथ बटाने वाली यूपी पुलिस बेहतर कार्यशैली मोबाइल में अक्सर देखने को मिलती हैं, विपरीत पुलिस का एक और भी चेहरा जनता के बीच भक्षक बनकर गरीबों की जेबों से धन उगाही करता है, तो सवाल उठना लाजमी है, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हरचंदपुर क्षेत्र की जनता कहती नजर आई।

जानकारी अनुसार पूरा मामला है हरचंदपुर थाना क्षेत्र ग्राम गोझारी प्यारेपुर का जहां पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चों को जबरदस्ती मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सैकड़ो ग्रामवासी थक हारकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में बताया है कि थाने में तैनात को निरीक्षक प्रणव मिश्रा सहित सिपाही गौरव पटेल अक्सर गांव में पहुंचकर लोगों को परेशान करते हुए धनवाही का षड्यंत्र रचते हैं। पीड़ित जनता ने एसपी से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

अवैध वसूली से परेशान हुई हरचंदपुर की जनता, क्या है पूरा मामला

हरचंदपुर थाना के अंतर्गत ग्राम गोझारी प्यारेपुर थाना हरचंदपुर से जुड़ा यह मामला इस समय सुर्खियों में बताया है, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हरचंदपुर पुलिस बेवजह किसी मामले की जानकारी दिए बगैर पुलिस ग्राम वासियों को उठा लेती है बाद में पैसे लेकर छोड़ देती है, गांव वालों का आरोप है कि रात के 2 व 2:30 बजे के बीच पुलिस घर में अचानक पहुंचती है, घर में किसी न किसी को उठाकर थाने ले आती है, बाद में पैसे लेकर छोड़ती है, कहती है अगर कहीं भी शिकायत किया तो झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे। आरोप है कि इससे पहले भी कई बार पुलिस के खिलाफ प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिए गए लेकिन किसी प्रकार से संतोष जनक कार्यवाही नहीं हुई। अब देखना यह है कि कप्तान के दरबार में पहुंचे राम जनमानस की पुलिस के खिलाफ गुहार पर तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते हैं तो समय तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *