रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी है। इस फैसले से करीब 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और कुल खर्च करीब 2,009.61 करोड़ रुपये होगा। प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। सरकार के अनुसार रेलवे ने पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड माल ढुलाई और यात्री परिवहन किया, उसी प्रदर्शन को देखते हुए यह बोनस दिया जा रहा है।