यूपी के 37 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश का मौसम बदला है और कई शहरों में आंधी-बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक दिन तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम में सावधानी बरतने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।