17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारी

चुनाव आयोग ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का निर्देश दिया है। एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर सूची तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य नए और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ना तथा मौजूद प्रविष्टियों की गलतियां सुधारना है। कार्यक्रम के अनुसार मसौदा सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी, दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दी जा सकेंगी और अंतिम सूची चार जनवरी 2027 को जारी होगी।