भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। वे चोटिल अर्शदीप सिंह के विकल्प के रूप में टीम से जुड़े हैं। अर्शदीप को पिछले मैच में गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी और उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले होगा। श्रृंखला इस समय दो-दो से बराबरी पर है और अंतिम मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। भुवनेश्वर करीब चार साल बाद टी20 टीम में लौटे हैं।