Wednesday, 28 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
28 October 2026
ताज़ा खबर
विभाग ने दीपावली से पहले राजधानी के 29 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, 18 सुधार सूचनाएं जारीमहराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 गुमशुदा मोबाइल, कीमत करीब 28 लाख रुपयेरायबरेली के खीरों में ओयो होटल को लेकर हंगामा, पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवालयोगी कैबिनेट के 22 प्रस्तावों पर मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज और चार लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरीसाइबर धोखाधड़ी का नुकसान ₹22,845 करोड़ तक पहुंचा, हर जिले में विशेषज्ञ इकाई बनाने की मांगलखनऊ में पीएनबी और लोकबंधु अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त एकत्रलखनऊ के कृष्णानगर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशविभाग ने दीपावली से पहले राजधानी के 29 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, 18 सुधार सूचनाएं जारीमहराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 गुमशुदा मोबाइल, कीमत करीब 28 लाख रुपयेरायबरेली के खीरों में ओयो होटल को लेकर हंगामा, पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवालयोगी कैबिनेट के 22 प्रस्तावों पर मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज और चार लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरीसाइबर धोखाधड़ी का नुकसान ₹22,845 करोड़ तक पहुंचा, हर जिले में विशेषज्ञ इकाई बनाने की मांगलखनऊ में पीएनबी और लोकबंधु अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त एकत्रलखनऊ के कृष्णानगर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देश
राष्ट्रीय

नेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हराया

दिनांक: Tuesday, 27 October 2026 | समय: 02:55 AM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 में महराजगंज ने बनाए 99 रन, मेराज और रुखसार खान की पारियों से गोंडा को मिली जीत

नेपाल। डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 (इंटर डिस्ट्रिक्ट लीग मैच) के अंतर्गत महराजगंज वीसीए और गोंडा वेटरन्स के बीच मुकाबला नेपाल के भैरहवा स्थित रंगशाला स्टेडियम में खेला गया। मैच में गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज वेटरन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जवाब में गोंडा वेटरन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

महराजगंज वेटरन्स की ओर से कप्तान अमित त्रिपाठी ने 30 गेंदों पर 20 रन बनाए। मयंक श्रीवास्तव ने 17 गेंदों पर 18 रन और अभिषेक जोश्वा ने 40 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया।

गोंडा वेटरन्स की गेंदबाजी में राजेश चंद्र पांडेय ने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। रुखसार खान ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट और मेराज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा वेटरन्स की ओर से मेराज ने 43 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली, जबकि रुखसार खान ने 40 गेंदों पर 33 रन बनाए। कप्तान जहीरुल 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इन पारियों की बदौलत गोंडा वेटरन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महराजगंज की ओर से जलालुद्दीन, विकास गुप्ता, बिट्टू श्रीवास्तव और अभिषेक जोश्वा को एक-एक विकेट मिला।

भारत-नेपाल के गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुंबिनी प्रांत के शहरी विकास, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल आपूर्ति मंत्री संतोष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के अध्यक्ष कमल रायमाझी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधाकर जायसवाल ने सहभागिता की।

इस अवसर पर नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेंबर ऑफ कॉमर्स रुपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोक्का, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार मल्लिक, महासचिव लक्ष्मी अधिकारी, सचिव गौतम कुमार गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला तथा सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता और रमेश कन्दु बनिया मौजूद रहे।

नेपाल भन्सार एजेन्ट संघ के अध्यक्ष मधु पन्थी, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद अधिकारी, भारत-नेपाल मैत्री संघ के चंद गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में आगाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लुंबिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेंद्र और महासचिव प्रकाश की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप मणि ने किया। इस अवसर पर महराजगंज वीसीए के चेयरमैन संदीप अग्रहरि भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाबी जाफरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वेटरन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और भारत-नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है।

अंपायरिंग, स्कोरिंग और कमेंट्री

मैच में अंपायर की भूमिका राहुल यादव और कृष्णा कुंवर ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में नीतू थापा रहीं, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रभात यादव और श्रादिव्या ने संभाली। मुकाबले की कमेंट्री सुदेश त्रिपाठी ने की।

संबंधित ख़बरें