Monday, 02 November 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
02 November 2026
ताज़ा खबर
युवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएंडॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर बिठूर धार्मिक यात्रा शुरू, 54 श्रद्धालुओं का दल कानपुर के लिए रवानाभाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में संजय सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए सदस्यरायबरेली: सई नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह, तलाश अभियान तेज कराने की पहलमहराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडीयुवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएंडॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर बिठूर धार्मिक यात्रा शुरू, 54 श्रद्धालुओं का दल कानपुर के लिए रवानाभाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में संजय सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए सदस्यरायबरेली: सई नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह, तलाश अभियान तेज कराने की पहलमहराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
लखनऊ

मऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पण

दिनांक: Sunday, 01 November 2026 | समय: 07:28 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का भी उद्घाटन, मंत्री ने पांच साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा और विकास पुस्तिका का विमोचन किया

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार देर रात मऊ में 531.5 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनपदवासियों को सौगात दी। इनमें मड़ैया घाट एवं विसर्जन घाट का नवनिर्माण तथा रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में मऊ में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया और विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊवासियों को तीनों विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन मऊ और उनके लिए अत्यंत खुशी एवं सौभाग्य का दिन है। भगवान महादेव की कृपा और मऊ की जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद से पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि मऊ को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प है। जनता के सहयोग से जनपद की तस्वीर बदल रही है।

पांच वर्षों के विकास कार्यों का जनता को दिया हिसाब

मंत्री शर्मा ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण एक पुस्तिका के माध्यम से जनता के सामने रखा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत किए गए कार्यों का हिसाब जनता को दे। इसी भावना के साथ वह प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भी अपने वार्षिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते रहे हैं।

उन्होंने पुस्तिका को डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी और जनता से विकास कार्यों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।

मऊ महादेव घाट को बताया विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल

मंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की है और वहां के पर्यटन स्थलों को भी देखा है। उन्हें गर्व है कि मऊ महादेव घाट आज एक विशिष्ट और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इस घाट का निर्माण जनसहयोग एवं सीएसआर के माध्यम से कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घाट पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखवाया गया है, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मऊवासियों का घाट है। भगवान महादेव के प्रति आस्था और सेवा की भावना से प्रेरित होकर इसे मऊ की सामूहिक विरासत के रूप में विकसित किया गया है।

घाटों के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजना भी जरूरी

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में कुल 531.5 लाख रुपये की लागत से कराए गए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 260.27 लाख रुपये की लागत से मड़ैया घाट का नवनिर्माण, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 247.42 लाख रुपये से विसर्जन घाट का नवनिर्माण तथा 23.81 लाख रुपये की लागत से रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से मऊ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री शर्मा ने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता केवल सड़कों, भवनों और घाटों के निर्माण से नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की सोच, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से भी होती है। इसी उद्देश्य से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़े रहें।

सांस्कृतिक संध्या में छठ गीतों और राधा-कृष्ण नृत्य की प्रस्तुतियां

इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें अलका पहाड़िया की टीम ने छठ गीतों एवं अन्य मधुर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं, मथुरा से आई कलाकारों की टीम ने राधा-कृष्ण नृत्य और फूलों की होली की आकर्षक प्रस्तुति देकर ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन विनीता जौहरी ने किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

गोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपील

01 November 2026

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है। उनके अनुसार, जब भी पार्टी…

लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर बिठूर धार्मिक यात्रा शुरू, 54 श्रद्धालुओं का दल कानपुर के लिए रवाना

01 November 2026

शकील अहमद लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर सरोजनीनगर में श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों…

लखनऊ

भाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में संजय सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए सदस्य

01 November 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान को पार्टी के…