Monday, 16 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
16 November 2026
ताज़ा खबर
जय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्रजय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, सातों घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

दिनांक: Monday, 16 November 2026 | समय: 04:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
सरोजनी नगर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, सातों घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद सूर्यदेव की आराधना कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। राजधानी में लोकआस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह सरोजिनी नगर क्षेत्र के सातों घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया और भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारंपरिक रूप से समापन हुआ।

छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह से ही सभी पूजा स्थलों और घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पारंपरिक छठ गीतों, छठी मैया के जयकारों और पूजा की तैयारियों से पूरा सरोजिनी नगर क्षेत्र धार्मिक उल्लास में सराबोर नजर आया।

व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। घाटों पर महिलाओं की श्रद्धा, समर्पण और आस्था देखते ही बन रही थी।

रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का विधिवत समापन हुआ। सरोजिनी नगर के सातों घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच छठ पूजा की पारंपरिक विधियां संपन्न हुईं। इस दौरान लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों ने पर्व की सांस्कृतिक छटा को और भी आकर्षक बना दिया।

छठ महापर्व ने एक बार फिर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक मंगलकामना, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को जीवंत किया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया के जयकारों के साथ पर्व का समापन किया।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

16 November 2026

स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से निकली रैली सीडीओ अंजुलता ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

16 November 2026

छह विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को तीन पालियों में दी गई ट्रेनिंग ECINET और BLO ऐप के इस्तेमाल के साथ…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेता

16 November 2026

फाइनल में आगरा छात्रावास ने आगरा मंडल को 43-27 से हराया; 17 टीमों की 248 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…