Monday, 23 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
23 November 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागितामहराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागिता
लखनऊ

सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंह

दिनांक: Saturday, 21 November 2026 | समय: 02:59 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

OJAS 2026 में जयपुरिया इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों से साझा किए महाकुंभ प्रबंधन, ईडी और जनसेवा से जुड़े अनुभव

लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव ‘OJAS 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। ‘MULTIVERSE’ थीम और ‘Explore. Create. Transcend.’ टैगलाइन पर आधारित इस महोत्सव में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, नृत्य, संगीत, चित्रकला, फैशन एवं रैंप वॉक, विज्ञापन निर्माण, ट्रेजर हंट, गायन तथा बिक्री-विपणन से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन रजत चौहान की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने प्रशासनिक, पुलिस, प्रवर्तन और राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की वास्तविक परीक्षा सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करने, सही प्राथमिकताएं निर्धारित करने, सक्षम टीम तैयार करने और समय पर निर्णायक फैसले लेने में होती है।

उन्होंने वर्ष 2001 के महाकुंभ का उदाहरण देते हुए बताया कि 10 करोड़ से अधिक लोगों की सहभागिता वाले इस विराट आयोजन के प्रबंधन में सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता का आधार जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं को समझना था। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता केवल कागजों पर उसकी उत्कृष्टता से नहीं, बल्कि धरातल पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन से तय होती है।

प्रवर्तन निदेशालय में 15 वर्षों से अधिक के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि लगभग 750 अधिकारियों और कर्मचारियों की सीमित क्षमता के बावजूद 2जी, राष्ट्रमंडल खेल और कोयला घोटाले जैसे जटिल मामलों की जांच में समय प्रबंधन, स्पष्ट प्राथमिकताओं और टीम के बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस सेवा के दौरान एक कुख्यात फरार अपराधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रसंग साझा करते हुए उन्होंने परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित, साहसिक और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल निर्देश देना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेना, टीम पर विश्वास करना और प्रत्येक सदस्य की क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग करना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधायक कार्यालय के कार्यप्रबंधन का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रबंधन के व्यावहारिक गुणों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि एक विधायक को आधिकारिक रूप से केवल तीन कर्मचारी उपलब्ध होते हैं, जबकि जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों का दायरा अत्यंत व्यापक होता है। इसके बावजूद पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों में उनके कार्यालय से 19 हजार से अधिक पत्र जारी किए गए हैं। प्रत्येक पत्र किसी न किसी जनसमस्या, आवश्यकता अथवा जनहित के विषय को संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचाने का माध्यम बना है।

उन्होंने कहा कि सीमित मानव संसाधन में इतने व्यापक कार्य के लिए प्रतिबद्ध टीम, बेहतर समन्वय, समयबद्धता और निरंतर संवाद आवश्यक है। विद्यार्थियों को यह समझना चाहिए कि किसी संगठन की सफलता उसके कर्मचारियों की संख्या से नहीं, बल्कि उसकी रणनीति, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता और सामूहिक सामर्थ्य से निर्धारित होती है।

युवाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने इंफोसिस की स्थापना का उदाहरण दिया और कहा कि सफलता के लिए बड़ी पूंजी अथवा विशाल कार्यबल से अधिक महत्वपूर्ण स्पष्ट दृष्टि, नवाचार और दृढ़ संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया।

लखनऊ और सरोजनीनगर में विकसित हो रहे अवसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने रक्षा गलियारे में ब्रह्मोस निर्माण, अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई, एयरो सिटी तथा प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल वातावरण ने रोजगार एवं उद्यम के नए अवसर सृजित किए हैं। युवाओं को दूसरे महानगरों की ओर रुख करने से पहले लखनऊ और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध संभावनाओं को भी पहचानना चाहिए।

अपने संबोधन के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा और व्यावसायिक सफलता का अंतिम उद्देश्य केवल व्यक्तिगत समृद्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन भी होना चाहिए। युवा दुनिया में कहीं भी कार्य करें, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, भारतीय लोकतंत्र के प्रति सम्मान और समाजसेवा का संकल्प सदैव बनाए रखें।

कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन रजत चौहान की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। अपनी प्रभावशाली हास्य प्रस्तुति से उन्होंने विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया और महोत्सव के उत्साह को और बढ़ाया।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. सुषमा विष्णानी, डीन अकादमिक डॉ. हेमेंद्र गुप्ता, डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. रश्मि चौधरी, डीन रिसर्च डॉ. आरती चंदानी, प्रशासन प्रमुख श्री सुरेंद्र पाण्डेय सहित संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. राजेश्वर सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शकील अहमद

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलि

22 November 2026

हरिद्वार में स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं शकील अहमद…

लखनऊ

अखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब दें

22 November 2026

PDA का नारा देने वाले बताएं-1995 के गेस्ट हाउस कांड में दलित सम्मान कहां था? सपा शासनकाल के तबादलों और…

लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिल

22 November 2026

फिरंगी खेड़ा में आयोजित शिविर में 14 आवेदन प्राप्त हुए, 70 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण बॉयज और गर्ल्स…