सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिल

फिरंगी खेड़ा में आयोजित शिविर में 14 आवेदन प्राप्त हुए, 70 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण
बॉयज और गर्ल्स यूथ क्लब को खेल सामग्री वितरित की गई
शकील अहमद
लखनऊ। जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सहभागिता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ‘आपका विधायक आपके द्वार’ (AVAD) की 191वीं कड़ी का आयोजन फिरंगी खेड़ा, रुचि खंड, सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल में किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं से जुड़े 14 आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में सड़क एवं नाली निर्माण, सोलर लाइट, हाईमास्ट, लैपटॉप, साइकिल, ओपन जिम, सिलाई मशीन और खेल सामग्री जैसी मांगें शामिल रहीं।
शिक्षा और बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इनमें आराध्या मौर्य, ऐश्वर्या तिवारी, अनुष्का रावत और शिवांश दुबे शामिल रहे।
वहीं, बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 196वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। इसके साथ ही 138वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें कुल 70 लोगों की आंखों की जांच की गई।
AVAD की 191वीं कड़ी के माध्यम से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को एक मंच पर लाया गया। साइकिल वितरण, यूथ क्लबों के गठन और नेत्र परीक्षण शिविर के जरिए बच्चों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों तक विभिन्न सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।
