Monday, 23 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
23 November 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागितामहराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागिता
लखनऊ

अखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब दें

दिनांक: Sunday, 22 November 2026 | समय: 09:11 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

PDA का नारा देने वाले बताएं-1995 के गेस्ट हाउस कांड में दलित सम्मान कहां था?

सपा शासनकाल के तबादलों और कई घटनाओं का भी किया जिक्र

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चुनाव अधिकारियों को लेकर की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी अधिकारियों को धमकी देना, कभी उन पर चुनाव हराने का आरोप लगाना और कभी उन्हें भाजपा का एजेंट बताना लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उनके मुताबिक, यह राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत और हार का फैसला अधिकारी नहीं, बल्कि जनता करती है। यदि किसी को चुनाव प्रक्रिया को लेकर शिकायत है तो उसे निर्वाचन आयोग के सामने प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाने से बचना चाहिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा शासनकाल में अधिकारियों के तबादलों का उल्लेख करते हुए कहा कि फरवरी 2014 में 27 जिलाधिकारियों समेत 53 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। जून 2014 में एक ही दिन में 66 आईएएस और 42 आईपीएस अधिकारियों को बदला गया, जबकि जनवरी 2015 में कुछ ही दिनों के भीतर 114 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि उस दौर में अधिकारियों के लगातार तबादलों के बाद अब उन्हीं अधिकारियों पर राजनीतिक पक्षधरता के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने सपा शासनकाल के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। डॉ. सिंह ने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश की पहचान विकास और सुशासन के बजाय ‘एक जिला, एक माफिया’ और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव से जुड़ गई थी।

उन्होंने वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों की जान गई और हजारों परिवार प्रभावित हुए। वर्ष 2016 के जवाहर बाग कांड में एसपी और एसएचओ शहीद हुए। उन्होंने 1,437 करोड़ रुपये की गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख किया और कहा कि इस मामले में सीबीआई ने 189 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अवैध खनन के मामलों में हुई सीबीआई जांच का भी उन्होंने जिक्र किया। डॉ. सिंह ने अपने बयान में प्रदेश की तत्कालीन आर्थिक स्थिति और प्रति व्यक्ति आय को लेकर भी सवाल उठाए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वर्ष 1990 में अयोध्या में रामभक्त कारसेवकों पर हुई गोलीबारी को उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का पीड़ादायक अध्याय बताया। इसके साथ ही उन्होंने 2 जून 1995 को लखनऊ में हुए गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपा की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उस घटना के दौरान बहन मायावती पर हुए हमले के समय भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनकी रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डॉ. सिंह ने सवाल उठाया कि आज PDA का नारा देने वाले अखिलेश यादव बताएं कि उस समय दलित सम्मान और सामाजिक न्याय कहां थे? जब एक दलित महिला नेता पर हमला हुआ, तब पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सम्मान की चिंता कहां थी?

उन्होंने कहा कि जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति अब जनता को प्रभावित नहीं कर पा रही है और इसी राजनीतिक हताशा में अखिलेश यादव अधिकारियों पर दोष मढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक, लोकतंत्र में संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने से राजनीतिक दलों के पुराने कार्यकाल का इतिहास नहीं मिटाया जा सकता।

अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बजाय उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव का फैसला करेगी और वर्ष 2027 में भी जनता अपने मताधिकार के माध्यम से जवाब देगी।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलि

22 November 2026

हरिद्वार में स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं शकील अहमद…

लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिल

22 November 2026

फिरंगी खेड़ा में आयोजित शिविर में 14 आवेदन प्राप्त हुए, 70 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण बॉयज और गर्ल्स…

लखनऊ

सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंह

21 November 2026

नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा OJAS 2026 में जयपुरिया इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों से साझा किए महाकुंभ…