Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज में भू माफियाओं ने तोड़े बाउंड्री के खंभे, जमीन पर कब्जे की कोशिश

दिनांक: Saturday, 27 September 2025 | समय: 03:20 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

मोहनलालगंज, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी सरकार जहां एक ओर भू-माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मोहनलालगंज क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले कम होते नहीं दिख रहे हैं। ताज़ा मामला ग्राम मीना, परगना निगोहां का है, जहां पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री के खंभे तोड़ दिए गए।

पीड़ित मनोज त्यागी ने थाना मोहनलालगंज में दी तहरीर में बताया कि उसकी भूमि (गाटा संख्या-75, 77 व अन्य) पर विपक्षी रमेश चंद्र पुत्र राम आसरे, निवासी रिसालखेड़ा, तहसील बीघापुर, जिला उन्नाव, जो सिंचाई विभाग में कार्यरत है, अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहा है

मनोज त्यागी के अनुसार विपक्षी ने पहले बाउंड्री के खंभे तोड़े और फिर गाटा संख्या-77 में अवैध मकान बनाने का प्रयास शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि यह भूमि उसके शांतिपूर्ण कब्जे में है और विपक्षी दबंगई व प्रभाव के बल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी टूटी हुई बाउंड्री पर दोबारा खंभे लगवाने गया तो विपक्षी ने न केवल विवाद किया बल्कि महिलाओं को आगे कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे उसे डर है कि कभी भी जबरन कब्जा किया जा सकता है।

पीड़ित ने थाना मोहनलालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद विपक्षी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *