Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-5: रायबरेली में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न व कानूनों की दी जानकारी

दिनांक: Sunday, 28 September 2025 | समय: 05:05 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।

नाटक के माध्यम से छात्राओं और स्थानीय लोगों को लिंग भेदभाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वालंबन जैसे मुद्दों पर स्थानीय भाषा में सरल और प्रभावी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम-2005 और पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबर 181, 1090, 1098 और 112 के बारे में भी बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पीड़ित तुरंत मदद ले सकें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बेटियों को निडर और आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी सहित पुलिस विभाग से शिवानी वर्मा, सब-इंस्पेक्टर ज्योति दुबे, रोली प्रजापति और मोहनी भी उपस्थित रहीं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *