Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में उम्मीदों की नई किरण:आईएमआरसी और सोमैया ट्रस्ट का छात्रवृत्ति कार्यक्रम

दिनांक: Monday, 29 September 2025 | समय: 08:23 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। निजामपुर के इस्लामिक अकेडमी फॉर चिल्ड्रन स्कूल के हॉल में आज खुशी और प्रेरणा का माहौल था। आई एम आर सी और सोमैया एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

कुरआन की तिलावत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में फर्रुख जिशान ने बच्चों के सामने शिक्षा की असली ताकत को बताया। स्टेज पर मौजूद डॉ. आज़म बेग, इंजीनियर वसीम बेग और डॉ. मोहम्मद शारिक ने बच्चों को सपनों की उड़ान भरने के लिए दिशा दिखाई। वसीम बेग ने भविष्य संवारने के गुर बताए, जबकि डॉ. शारिक ने पैथोलॉजी और स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर रोशनी डाली।

पूर्वाचल दस्तक के निदेशक काज़ी कलीम उल हक़ ने जापान की मिसाल पेश की, जहां आपदा में भी राष्ट्रपति ने कहा था, “रोटी की चिंता मत करो, शिक्षा हासिल करो।” इस संदेश ने बच्चों और अभिभावकों दोनों को गहराई से छू लिया।

कार्यक्रम में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के 20, इंटर और फर्स्ट ईयर के 10, हाई स्कूल के 10, और 6 से 8 कक्षा के 10 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई। अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिनमें शारिक अख्तर, एहसान उल हक़ लारी, फुरकान अहमद, मोहम्मद उसामा और डॉ. गुलाम शाकिर शामिल थे।

इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर बच्चों के जीवन में उजाला ला सकते हैं। शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्य बनाने और आत्मविश्वास जगाने का माध्यम बन रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *