रायबरेली: कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, खीरों में पैदल मार्च और नारेबाजी

रायबरेली। रविवार को खीरों ब्लॉक कार्यालय में कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यालय के सामने जुटे कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया और इसके बाद सड़क पर पैदल मार्च करते हुए “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए।

ब्लॉक कार्यालय के सामने कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। वोट चोरी के विरोध में लगाए गए बैनर पर सभी ने हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकाला।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह (पंजाबी सिंह) ने कहा कि रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए। चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियों को तस्वीरों सहित सार्वजनिक किया जाए। गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर हरचंदपुर विधानसभा प्रभारी राहुल वाजपेई ने कहा कि अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए और चुनाव तिथि घोषित होने से पहले स्पष्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए। साथ ही व्यवस्थित रूप से मतदाता अधिकारों का दमन करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

हस्ताक्षर अभियान व पैदल मार्च में ब्लॉक प्रभारी गिरीश सिंह चौहान, शईद बाबा, अजीत जायसवाल, विजय शंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, साधना लोधी, राजन सिंह, नीरज मिश्रा सहित क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष और सैकड़ों कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts