Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: मिशन शक्ति अभियान में खीरों पुलिस ने महिलाओं व किशोरियों को किया जागरूक

दिनांक: Tuesday, 30 September 2025 | समय: 04:49 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

जगह-जगह चलाए जा रहे मिशन शक्ति के कार्यक्रम

खीरों, रायबरेली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत खीरों पुलिस विभिन्न गांवों और विद्यालयों में गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं और किशोरियों, युवतियों को जागरूक कर उनकी सुरक्षा और अधिकारों के साथ सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को अतिरिक्त निरीक्षक विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गोनामऊ गांव के साथ ही सीएचसी खीरों में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मिशन शक्ति के कार्यक्रम पर वक्तव्य दिए गए। रविवार रात गाहिरी गांव में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भी पहुंचकर टीम ने मिशन शक्ति के बारे में महिलाओं को जानकारी दी थी। गोनामऊ में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला आरक्षी सुरभि पाण्डेय, सुल्ताना बेगम, उपासना ने महिलाओं और किशोरियों को बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों तथा युवतियों को सशक्त और निर्भीक बनाना है।

किशोरियों को गुडटच और बैडटच का अनुभव होना आवश्यक है। कोई यदि आपको छूता है तो उसका उद्देश्य उसके स्पर्श और व्यवहार से पता चल जाता है। इसके अतिरिक्त किसी भी समय आपके साथ कोई भी युवा या पुरुष गलत आचरण करता है तो उससे घबराने या भयभीत होने के बजाय उसका डटकर सामना करें। अपने अभिभावक से शिकायत करने के साथ ही पुलिस से 1090, 1076, 181, 112, 1930 नम्बरों पर शिकायत करने से तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी और दोषी कानून द्वारा दण्डित किया जाएगा।

ग्रामीण महिलाओं को सरकार की कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला आरक्षी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां ईश्वर निवास करता है। नारी श्रद्धा का विषय है उसके बिना जीवन वन की हर साधना अधूरी है। नारी कमजोर नहीं है वह शक्ति का स्वरूप है। खुशी ने कहा कि सशक्त नारी नए भारत की परिभाषा है।

नारी नए भारत का स्वप्न नहीं उसकी साकार मूर्ति है। वर्षा ने कहा कि नारी से ही जीवन का हर पल उज्ज्वल है। बिना नारी के मानव जीवन अकल्पनीय है। बिना नारी के सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *