Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण, 50 ड्राइविंग लाइसेंस जारी

दिनांक: Saturday, 04 October 2025 | समय: 08:09 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

एडीएम (वि/रा) ने महिलाओं व बच्चियों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया

मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

महिलाओं और बच्चियों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के लिए आईडीटीआर, हरचंदपुर में विशेष अभियान आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने की।

ड्राइविंग लाइसेंस वितरण से बढ़ा उत्साह

परिवहन विभाग और महिला कल्याण विभाग की संयुक्त पहल के तहत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया। इस मौके पर लगभग 50 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए, जिससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही कई महिलाओं ने लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन भी किया।

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

एडीएम अमृता सिंह ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की पहल

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्हें सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लाइसेंस प्रक्रिया समझाई और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की।मिशन शक्ति के अंतर्गत यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार यादव, प्रवर्तन अधिकारी अंबुज भास्कर, पीटीओ रेहाना बानो, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, लेखाकार मोनिका सिंह, साथ ही आईडीटीआर के प्रिंसिपल एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *