रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्राओं को आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

मिशन शक्ति के तहत जेंडर सेंसिटिविटी एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

छात्राओं को आत्मरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में जनपद रायबरेली में “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, मुंशीगंज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।इस कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना और मिशन शक्ति टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को समाज में अपनी भूमिका को आत्मविश्वास के साथ निभाने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि “मिशन शक्ति” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
छात्राओं को नारी स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, और अधिकारों की रक्षा से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं।

अधिकारियों ने छात्राओं को विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं से अवगत कराया, जिनमें प्रमुख रूप से कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व साथ ही छात्राओं को राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर शिकायत), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1090 (महिला शक्ति लाइन)  की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर आस्था ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि निदेशक पुष्पेंद्र सिंह गांधी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल और रूमा परवीन उपस्थित रहीं।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विक्रम सिंह सहित सभी शिक्षक एवं छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं। सभी ने मिशन शक्ति जैसे अभियान को समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया और जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts