Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, पार्षद राम नरेश रावत ने कहा, अब खत्म होगी जलभराव की समस्या

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 08:40 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर वार्ड सेकेंड के मानस नगर कॉलोनी में बुधवार को सड़क एवं नाली सुधार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि मानस नगर कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को घरों से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

पार्षद रावत ने बताया कि कॉलोनी की जनता पिछले दस वर्षों से गंदे पानी में चलने को मजबूर थी, इस समस्या को देखते हुए अब 18 लाख रुपए की लागत से 100 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी सड़क व नाली सुधार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के नागरिकों को राहत प्रदान करेगा और आने वाले समय में मानस नगर कॉलोनी जलभराव मुक्त क्षेत्र बनेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर शिव कुमार अवस्थी फूफा जी, प्रीतम सिंह, बृजेश मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह, पुत्तन त्रिवेदी, शंभू दयाल, रणंजय सिंह, राजन सिंह, रजनीश अवस्थी, अनुज अवस्थी, विमला परमार, रमा शर्मा, निर्मला देवी, कौशल यादव, बाबी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

पार्षद राम नरेश रावत ने कहा कि यह विकास कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विधायक राजेश्वर सिंह के सहयोग से संभव हो सका है। उन्होंने इन सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरोजनीनगर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *