Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी की ओपन कास्ट खदान में लगी भीषण आग, जल रहा लाखों टन कोयला, जनजीवन पर मंडरा रहा खतरा

दिनांक: Friday, 17 October 2025 | समय: 03:54 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन

चिरमिरी, छत्तीसगढ़। एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की बरतूंगा ओपन कास्ट खदान में पिछले कई दिनों से लगी भीषण आग अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग से लाखों टन कोयला जलकर राख में तब्दील हो रहा है, जिससे जहां सरकार को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है, वहीं आसपास के रहवासियों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है।

राख और जहरीली गैसों से जनजीवन प्रभावित

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग से निकलने वाली जहरीली गैसें और राख अब पास के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, श्रमिक आवास, मंदिर, मस्जिद और साप्ताहिक बाजारों तक फैल चुकी हैं। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
रहवासियों का कहना है कि रात-दिन जलती राख और धुएं से घरों के अंदर तक काली परत जमने लगी है।

प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर SECL प्रबंधन और जनप्रतिनिधि दोनों ही मौन हैं। जब मीडिया ने SECL चिरमिरी क्षेत्र के अधिकारियों से इस संबंध में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
इस लापरवाही से नाराज नागरिकों का कहना है कि “जहां लाखों टन कोयला जल रहा है और करोड़ों की सरकारी संपत्ति नष्ट हो रही है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े करती है।”

मानवाधिकार संगठन ने जताई गहरी चिंता

इस मामले पर भारतीय मानवाधिकार महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सिर्फ कोयले की आग नहीं, बल्कि जनजीवन और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि महासंघ ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच और त्वरित राहत उपायों की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो महासंघ इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लाखों टन कोयला जलने और सरकारी हानि के लिए जिम्मेदार कौन है।

संकट गहराने का खतरा

स्थानीय पर्यावरणविदों का मानना है कि अगर समय रहते इस आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह आसपास के स्कूलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि क्षेत्र में तत्काल फायर सेफ्टी और पर्यावरण नियंत्रण टीमों की तैनाती की जानी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *