डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा क्षेत्रवार जनांकिकीय नीति (ADP) प्रस्ताव, संतुलित जनसंख्या और सामाजिक एकता पर फोकस

शकील अहमद

लखनऊ। भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ऐतिहासिक नीति प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लिए “Area-Wise Demographic Policy (ADP)” लागू करने की सिफारिश की गई है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में संतुलित जनसंख्या वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक समरसता को सुनिश्चित करना है।

डॉ. सिंह ने कहा कि “योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। अब समय है कि हम ‘उत्तर प्रदेश मॉडल’ को जनांकिकीय संतुलन के क्षेत्र में भी स्थापित करें।”

मुख्य तथ्य :

वर्ष 1951 में हिंदू जनसंख्या 84.4% और मुस्लिम जनसंख्या 14.0% थी।

2011 तक यह अनुपात क्रमशः 79.7% और 19.3% हो गया।

कुछ जिलों में स्थिति और अधिक असंतुलित है —

रामपुर (50.6%), संभल (56%), मुरादाबाद (47%),

मऊ–आजमगढ़ में मुस्लिम जनसंख्या लगभग 50% तक पहुँच चुकी है।

प्रदेश का कुल प्रजनन दर (TFR) 2.4–2.7 है, जो राष्ट्रीय औसत 2.0 से अधिक है।

मुख्य प्रस्ताव :

1. Green–Amber–Red Model : हर जिले को जनांकिकीय स्थिति के अनुसार तीन वर्गों में विभाजित कर क्षेत्रवार नीति लागू की जाए।

2. Girls’ Secondary Mission : बालिकाओं की 12वीं तक 100% शिक्षा सुनिश्चित की जाए।

3. Mission Parivar Vikas 2.0 : उच्च-TFR वाले जिलों में doorstep health services उपलब्ध कराई जाएँ।

4. UP Demography Dashboard : सभी संकेतकों की सार्वजनिक निगरानी के लिए एक पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए।

प्रोत्साहन और निरोधक उपाय :

बेहतर जनांकिकीय प्रदर्शन वाले जिलों को 5% अतिरिक्त विकास अनुदान।

दो या कम संतान वाले परिवारों को कर/आवास प्राथमिकता।

उच्च-TFR वाले क्षेत्रों में दो-संतान मानक को सरकारी सेवाओं से जोड़ा जाए।

अपेक्षित परिणाम :

संतुलित जनसंख्या संरचना

मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार

महिला शिक्षा और सशक्तिकरण में वृद्धि

अवैध प्रवासन में कमी

सामाजिक एकता और समरसता की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *