सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की निधि से विष्णु लोक कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ

[post-views]

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की विधायक निधि से विष्णु लोक कॉलोनी में रुद्र वैष्णो मंदिर के सामने फुटपाथ इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य, साथ ही पार्क से बजरंग नगर नाले तक नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ आज किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि रमाशंकर त्रिपाठी एवं के. एन. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, सचिव जे. पी. सिंह, मंदिर समिति के बलवीर सिंह, लाल जी सोनी, एस. जी. वर्मा, विशाल शर्मा, राकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में भी सरोजनीनगर क्षेत्र इसी तरह विकास की नई ऊंचाइयां छूता रहेगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts