Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व, निकाला भव्य नगर कीर्तन

दिनांक: Sunday, 02 November 2025 | समय: 12:16 AM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में सिख समुदाय ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर चिरमिरी स्थित गोदरी पारा गुरुद्वारा से एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नगर कीर्तन गोदरी पारा से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार,हल्दीबाड़ी, डोमन हिल होते हुए पुनः गोदरी पारा गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालु “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारों से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा।

गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन

गुरुद्वारा परिसर में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु बाणी का गायन किया। संगत ने श्रद्धा भाव से अरदास में भाग लिया और गुरु के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

सिख समुदाय में दिखा उत्साह और एकता का संदेश

इस अवसर पर समुदाय के महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रकाश पर्व के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, एकता, समानता और सेवा का जो संदेश दिया था, वही आज भी समाज को दिशा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ दीं और समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *